लखनऊ:बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट अपनी विफलताओ से ध्यान भटकाने का जरिया है। जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह ये सरकार बहा रही है।
बसपा सुप्रीमो ने बयान जारी कर कहा की भाजपा की सरकारों के लिए इन्वेस्टर्स समिट 'खाओ-पकाओ'का एक नया साधन बन गया है। जबकि जनता की इस गाढ़ी कमाई से गरीबों, किसानों व बेरोज़गारों को राहत दी जा सकती हैं।
मयावती ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को पहले कानून व्यवस्था ठीक कर लेना चाहिए। अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था अच्छी होगी तभी यहाँ उद्योग धंधे आएंगे। उन्होंने कहा की समिट शो बाज़ी के लिया किया गया है। सरकार लाखो-करोड़ो के एमओयू होने का ढिंढोरा पीटकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा कि एमओयू की हैसियत एक कोरे कागज़ के बराबर है।