सिद्धार्थनगर:मंगलवार 27 फ़रवरी को सैकड़ों पीड़ितों के साथ इं० मोनू दूबे प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी उ०प्र० छात्रसभा के नेतृत्व में
उपजिलाधिकारी बांसी को ज्ञापन देकर पैमाइस व अतिक्रमण के नाम पर हो रहे शोषण को बन्द करने की मांग की।
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू दुबे ने तमाम ग्रामीणों की उपस्थिति में ज्ञापन देकर गरीबो का शोषण बन्द करने की मांग की।
ई मोनू दुबे ने कहा कि योगी सरकार गरीब मज़दूरों का घर गिरवा रही है। ग्राम चन्नापुर ,करमा चौराहा, रमवापुर, पचपेडवा, मसैचा, बेलगडी, तुरसिया, धमौरा, कुरहवां व तहसील बांसी कई गाँवों में दसकों से अपने जीवन भर की गाढ़ी कमाई से मकान बना कर रह रहे ग्रामीणों व ग़रीब मज़दूरों को शासन का आदेश बताकर पैमाइस व अतिक्रमण हटाने के नाम पर शोषण हो रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि पिडितों के आग्रह पर उक्त प्रकरण को आपके संज्ञान में लाकर पीड़ितों का शोषण बंद हो जिस पर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे ग़रीब गुर्गे न्याय से वंचित न रहे।
इस अवसर पर अनीता दूबे प्रदेश सचिव यूथ व्रिगेड , राहुल मिश्रा धमौरा, सपा नेता राजन तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी ,बाबा, छात्रसभा के विधानसभा बांसी अध्यक्ष विशाल पांडेय , इशरार खान, संजय दूबे, अलीम खान, मो० शोहराबुद्दीन शोहराब , रामलौट दूबे शहरूख खान,बब्लू प्रधान रोहुंआ, सद्दाम, विजय , विनोद, रमज़ान प्रधान, राजन शुक्ला, मोछूं प्रधान, मो० अनवर , वसीम खान , मोबिन प्रधान कर्मा, जितेंद्र यादव, अन्य सैकड़ों पिडित व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

