ब्रिजनन्दन पटवा चिल्हिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी में रविवार रात लगभग 10 बजे चोरों ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया।
सूचना के मुताबिक रविवार रात प्राथमिक विद्यालय पकड़ी में रात लगभग 10 बजे चोर विद्यालय का ताला तोड़ रहे थे तभी ग्रामीण कुछ आवाज़ सुन मौके पर पहुँच गये। ग्रामीणों ने चोरो को दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर मौके से भागने में सफल हो गये, चोर तो भाग गये लेकिन उनकी स्कूटी UP 32 HL 9305 मौके से बरामद हुई।

