ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के मनिकौरा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सगीर चौधरी ने तुलसियापुर चौराहा निवासी मुन्ना,वाहिद व कय्यूम पुत्रगण जब्बार के ऊपर गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए ढ़ेबरुआ थाने में प्रार्थनापत्र दिया है।
इस संबंध में ढ़ेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय ने कहा कि जांच करके उचित कार्यवाई की जायेगी।

