मोहम्मद आरिफ खान बढनी सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना अंतर्गत NH730 ढेबरुआ-बढ़नी मार्ग के सरजू नहर के पास शनिवार लगभग 10 बजे दिन में एक ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।
![]() |
| PC: पूर्वांचल खबर |
सूचना के अनुसार बढ़नी के तरफ से आ रही ट्रक UP12T4837 ने TVS बाइक UP55P0264 इटवा ब्लॉक के परसा बुज़ुर्ग निवासी राम शंकर को जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में राम शंकर की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची ढेबरुआ पुलिस ने हादसे में मृतक व्यक्ति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हम आपको बता दे की दुधवानिया से बढ़नी मुख्य चौराहे तक ट्रको की लंबी कतार लोगों के लिए मुसीबत बनता चला जा रहा है। बेतरतीब खड़े ट्रकों से आये दिन हादसे होते रहते है, लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है जिससे स्थानिए लोगों में काफी गुस्सा है। दो दिन पहले बढ़नी चौराहे पर एक व्यक्ति ट्रक के टक्कर में घायल हो गया था व कुछ दिन पूर्व बढ़नी सलीम के होटेल के सामने तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक 35 वर्षिय युवक को कुचल दिया था जिसमे युवक की मौके पर मौत हो गयी थी बावज़ूद इसके पुलिस व प्रशासन की नींद अभी तक नही टूटी है।
लोगों ने आरोप लगाया की पुलिस पैसे लेकर ट्रको को मुख्य चौराहे पर लाकर खड़ा कर देती है। इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों पुलिस को एक ज्ञापन भी दिया था जिसमे मांग की गयी थी कि नेपाल जा रहे ट्रको को निदा धर्म काटा पर ही रोक दिया जाये लेकिन पुलिस के द्वारा इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नही उठाया गया।


