शोहरतगढ तहसील के विकास खण्ड बढनी के ग्राम पंचायत अहिरौला का कोटा का चयन शासनादेश के आदेशानुसार गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरहनिया पर किया गया।
जिसमें कुंवर जी उर्फ बाबूलाल को ग्रामीणों ने पांच मतों से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का कोटेदार चुना।सूत्रों के मुताबिक अहिरौला ग्रामपंचायत में नये कोटेदार के चयन के लिए तीन दावेदार कुंवर जी,श्यामू पासवान और राधेश्याम ने अपनी दावेदारी पेश किया था।ग्रामीण की सहमति से हाथ उठाकर कोटदार का चयन किया गया।इस दौरान कुंवर जी को कुल 323 कार्ड धारकों में से 161 कार्ड धारकों ने साथ दिया।श्यामू पासवान को 156 व राधेश्याम के पक्ष में मात्र तीन कार्ड धारकों ने हाथ उठाया।सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राजीव सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप पटेल,
ग्राम पंचायत प्रधान अनिल कुमार,रोजगारसेवक पंकज कुमार चौधरी,रमेश शुक्ल,गिरजा चौधरी,प्रेम शंकर सैनी,हरिश्चन्द्र शुक्ल, शिवबालक,कमलेश शुक्ल,प्रहलाद,शैलेन्द्र पाण्डेय, सफाई कर्मी नन्दलाल आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।