सिद्धार्थनगर बढ़नी:रहमानिया क्रिकेट क्लब के तहत चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दुधवनिया बुजुर्ग व मुजहना के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें दुधवनिया बुजुर्ग ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत मुजहना को हराकर ट्राफी अपने नाम की।
फाइनल मैच 14 ओवर का खेला गया जिसमें मुजहना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन दुधवनिया बुजुर्ग की घातक गेंदबाजी व फिल्डिंग के सामने मुजहना की टीम ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। दुधवानिया के तरफ से खेल रहे गुफरान खान की फिल्डिंग की खूब प्रशंसा हुई। गुफरान ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लोगों का दिल जीत लिया। बल्लेबाजी करते हुए मुजहना की टीम 9 ओवरों में 42 रन बनाकर आल आउट हो गई।
रनों का पीछा करने उतरी दुधवनिया बुजुर्ग की टीम ने 7 ओवरों में अपने 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच के अंत में मुख्यअतिथि रमेश चमार ने मैन आफ द मैच एजाजुरहमान व मैन ऑफ द सीरीज अरबाज खान को दिया।
ई० मसरूर आलम की अध्यक्षता में चल रहे टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न हुआ।