सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थाना अंतर्गत बढ़नी चौराहे पर बुधवार की शाम एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमे व्यक्ति घायल हो गया।
सूचना के अनुसार बुधवार की शाम लोहिया नगर वार्ड नम्बर तीन बढ़नी निवासी महादेव प्रसाद पुत्र राम रत्न बुधवार की शाम कुछ काम से बढ़नी चौराहे पर आये थे। साइकिल से वह चौराहे पर पहुचे ही थे कि अचानक एक ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमे महादेव प्रसाद को गंभीर चोटे आई।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची ढेबरुआ पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल रूबी हेल्थ केयर में भर्ती करवा दिया जंहा घायल व्यक्ति का इलाज़ चल रहा है।
हम आपको बता दे की बढ़नी मुख्य चौराहे पर ट्रको की लंबी कतार लोगों के लिए मुसीबत बनता चला जा रहा है। बेतरतीब खड़े ट्रकों से आये दिन हादसे होते रहते है, लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है जिससे स्थानिए लोगों में काफी गुस्सा है।
लोगों ने आरोप लगाया की पुलिस पैसे लेकर ट्रको को मुख्य चौराहे पर लाकर खड़ा कर देती है। इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों पुलिस को एक ज्ञापन भी दिया था जिसमे मांग की गयी थी कि नेपाल जा रहे ट्रको को निदा धर्म काटा पर ही रोक दिया जाये लेकिन पुलिस के द्वारा इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नही उठाया गया।

![]() |
| फोटो-पूर्वांचल खबर |