सिध्दार्थनगर: जोगिया ब्लाक में जोगिया मंदिर के पास बूढ़ी राप्ती नदी में अक्सर डूबते लोगो को बचाने वाला व्यक्ति अब नही रहा. भरत नाम का व्यक्ति गोन्हा का निवासी था. उनकी लाश नही मिल रही है. लोगों ने जब भरत को डूबने की बात सुना तो किसी को यकीन नही हो रहा था.
लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो ये बात सही निकली. मौके पर पहुंचे लोग पुलिस को सूचना दिया. पुलिस गोताखोर के साथ बुढ़ी राप्ती नदी पर पहुंची. गोताखोर फौरन नदी में कूद गये लेकिन भरत को नही ढुढ़ नही पाए.
