सिध्दार्थनगर: शोहरतगढ़ नगर पंचायत में एसडीएम शोहरतगढ़ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।शपथ-ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि लगातार तीसरी बार शोहरतगढ़ से बबिता कसौधन का नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष बनाने के लिए शोहरतगढ़ नगर पंचायत की जनता साधुवाद की पात्र है।
बबिता कसौधन ने जीत की जो हैट्रिक बनायी है वह यह साबित करता है कि नगर पंचायत की जनता उन्हें अपने दिलों में बसाये हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल पूरे चुनाव में शोहरतगढ़ ही लगा रहा और उन्होंने चुनाव के दौरान कई बार फोन करके चुनाव के बारे में जानकारी भी प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि अब शोहरतगढ़ के विकास को कोई रोक नहीं सकता।जनपद में सबसे पहले नगर-विकास मंत्री का आगमन शोहरतगढ़ ही होगा और वह यहां सीमा विस्तार के अलावा विकास की कई नयी योजनाओं को स्वीकृति भी देंगे।इस मौके डुमरियागंज के विधायक व हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शोहरतगढ़ कस्बा योगी जी और उनके खुद के दिल में बसा है।शोहरतगढ़ के विकास के लिए शासन से अब धन की कोई कमी नहीं होगी।कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि शोहरतगढ़ का नगर पंचायत का चुनाव भाजपा और हियुवा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न था और जनता ने एक बार पुनः इसे भाजपा की झोली में डालकर विकास को चुना है।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए हियुवा के देवी पाटन मण्डल प्रभारी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबाष गुप्ता ने कहा कि शोहरतगढ़ में बिना किसी भेदभाव के विकास का कार्य होगा।केवल शोहरतगढ़ नगर पंचायत ही नहीं अपितु पूरे तहसील क्षेत्र की जनता के साथ अगर कोई जनप्रतिनिधि,अधिकारी या कर्मचारी अन्याय करेगा तो हियुवा और भाजपा उसका मुंहतोड़ जबाब भी देगी।
शपथ-ग्रहण कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा साधना चौधरी,हियुवा जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता,विश्व हिन्दु महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमनरायन दूबे, व्यापारी नेता विजय परशुरामका,हियुवा जिला महामंत्री अजय सिंह ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी शोहरतगढ़ राजकुमार योगेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।इस दौरान अनिल अग्रहरि, नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अधिशाषी अधिकारी शिवकुमार, सभासद मीरा देवी,कलीमुन्निशा,नियाज अहमद,उमा देवी,नीतू गौड़,संजीव जायसवाल,जरीना खातून,लालजी गौड़,मनोज कुमार गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,मनोज तिवारी,सौरभ गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।