गोंडा: करनैलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैजनाथ पट्टी गांव के एक ही परिवार के 4 सदस्य ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है. मंजू देवी 40 वर्षीय धर्म बदल कर अब अपना नाम फूल बानो रख लिया है. महिला के बड़े बेटे ने भी धर्म परिवर्तन कर नाम इम्तियाज रख लिया है. खबर है महिला के दो नाबालिक बेटी और बेटा हैं उन्होने भी इस्लाम धर्म अपना लिया है. उसके बडे लडके ने धर्म परिवर्तन करके एक मुस्लिम लडकी से विवाह भी कर लिया है. अब देखना ये है की धर्म परिवर्तन परिवार के सहमति से हुआ है या किसी के दबाव में धर्म परिर्वतन किया गया है.
सूरज उर्फ इम्तियाज के अनुसार उसके पिता बीमार रहते थे और बिमारी के कारण कुछ कर नही पाते थे. जिसका देखभाल पिछले 20 साल उस्मान नाम का व्यक्ति करता ऐ रहा है. उसने कहा दवा से लेकर परिवार का पूरा खर्च उस्मान ही उठाता था. जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य स्वयं धर्म परिर्वतन कर मुस्लिम स्वीकार लिया. गाव के लोगों का कहना है अगर पुलिस के लोगो से जरा सी चूंक हुई तो पूरा गाव श्मशान में तब्दील हो जाएगा. इससे पहले भी यहां सांप्रदायिक दंगा हो चुका है. ग्रामीणों का कहना है प्रशासन को यहां विशेष ध्यान देना चाहिए. इस घटना के बारे में थाना प्रभारी ने बताया मसला भी संज्ञान में है. इस परिवार की सभी सदस्यों को कोतवाली लाया गया है. सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है अधिकारियों का जो निर्देश होगा वैसा किया जाएगा.
