सिध्दार्थनगर: सिध्दार्थनगर जिले के छह नगर निकाय अध्यक्ष और सभासद सदस्य के लिए हल्की झड़प के बीच बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ. नगर का अच्छा नगर अध्यक्ष चुनने को लेकर मतदाताओं मे काफी उत्साह दिखा. पुरुषों के अपेक्षा महिलए अपने मताधिकार को ले काफी सजक रही. हर बुथ पर महिलाओं की लम्बी कतारें लगी थी. युवा मतदाताओं ने पूरा जोश दिखाया. जिले कुल 65.15 फीसदी वोट पड़ा है. साढे 7 बजे से ही मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गया. मंण्लायुक्त दिनेश कुमार और जीईजी राकेश साहू बुथो का निरीक्षण करते रहे.
बढ़नी और उस्का बाजार नगर पंचायत मे मतदाताओं का अवागमन पूरा दिन लगा रहा. शोहरत नगर पंचायत मे वोट डालने का रफ्तार सुबह ही पकड ली थी. डुमरियागंज नगर पंचायत मे शुरुआत तेज हुई लेकिन चढने के वोटिग की स्पीड धीमी हो गई. डीएम कुलाण सिल्कू और एसपी धर्मवीर सिंह ने बूथों पर जा कर निरीक्षण किए और सख्ती से कहा निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने के लिए.
