प्रदेश की योगी सरकार का सडको को गढ्डा मुक्त करने के दावो की पोल खुल रही है। वही पीडब्ल्यूडी के लापरवाही के कारण कई जगह सड़क लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शोहरतगढ बढनी मार्ग पर सिसवा से तुलसियापुर तक सड़क की हालत खराब है। जिस पर चलना कठिन हो गया है।
एनएच 730 को गढ्डा मुक्त करने का काम हो रहा था। इसी कार्य के तहत सिसवा से ढेबरूआ तक भी काम कराया गया। बानगंगा से सिसवा तक तो कौछ हद तक काम हुआ लेकिन सिसवा से तुलसियापुर तक सड़को मे बने गढ्ढो मे बडी बडी गिट्टिया डालकर ठेकेदार गायब हो गए। अब गिट्टिया गढ्डो से निकालकर सड़क पर फैल गई हैं। जिससे आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहते है।

