सिध्दर्थनगर : इटवा क्षेत्र वृध्द किसान भगवान दत्त ग्राम पकडी पठान के निवासी. शुक्रवार को रोटोवेट से खेत मे गेहूँ की बुवाई कराने गये थे. भगवान दत्त शुक्रवार की दोपहर रोटावेटर के चपेट मे आ गये. परिजनो ने बताया खेत जुताई के दौरान भगवान दत्त ट्रैक्टर पर बैठे थे.
इसी दौरान झटका लगने से ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और रोटावेटर मे फंस गए. परिजन उन्हें इटवा के सीएचसी ले गए. जहां डाक्टरों ने बताया हालत बहुत गंभीर है. डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज रिफेर कर दिया.
