अनवर शाह: सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ-द उमा टेक्निकल कंप्यूटर इंस्टिट्यूट शोहरतगढ़ में गुरुवार को प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत ट्रेड क्रमशः इलेक्ट्रॉनिक , टेलीकॉम का शुभारंभ अल्पसंख्यक विभाग बस्ती मंडल के उपाध्यक्ष माननीय मशहूर अली के द्वारा फीता काटकर किया गया।
संस्था के संस्थापक अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा बच्चों को तकनीकी शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया, इस योजना के अंतर्गत शोहरतगढ़ और आस पास के गाँव से 120 बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे, जिससे क्षेत्र एवं निजी विकास का मार्ग स्थापित होगा।
इस अवसर पर संस्था के अध्यापक शुभांशु सिंह, अक्षय कुमार त्रिपाठी, गीता यादव, परमानन्द उपाध्याय आदि मौजूद रहे।