सिध्दर्थनगर भगवान राम के चरित्र का अनुसरण जब तक सभी लोग नहीं करेंगे तब तक इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। ऐसे कार्यक्रमों से धर्म और परंपराओं का प्रचार-प्रसार होता है।
उक्त बातें शोहरतगढ़ के विधायक अमर सिंह चौधरी ने कहा।वह बढ़नी ब्लाक के अहिरौला में गुरुवार को धनुषयज्ञ मेले के अवसर पर मौजूद लोगों को संबीधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि अहिरौला में लगातार 45 वर्षों से हो रहे धनुषयज्ञ कार्यक्रम अपने आप में एक मिशाल है।इस कार्यक्रमों से लोगों को भगवान राम के चरित्र के बारे में जानकारी भी मिलती है और लोग राम के चरित्र को अनुसरण भी करते हैं।इस अवसर पर धनुषयज्ञ मेला प्रांगण में दिन में ही गांव के कलाकारों के द्वारा सीता स्वयम्बर,धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का सजीव चित्रण दर्शकों के समक्ष किया।भगवान श्रीराम के द्वारा प्रत्यंचा चढ़ाकर धनुष तोड़ते ही पूरा मेला-मैदान प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।इस अवसर पर श्रीरामलीला समिति के संरक्षक श्याम सुंदर चौधरी ने आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल पासवान,लालजी चौधरी,सुरेन्द्र शर्मा,गोपाल शमशेर चौधरी,श्याम प्रकाश,उदय प्रताप मिश्र,विजय सिंह चौधरी,जगदम्बिका शर्मा,पूर्व प्रधान गिरिजा चौधरी, देवनरायन यादव,बिरजाभान,सुनील चौधरी,धर्मप्रकाश पासवान,रामजी मिश्र,प्रेमचंद,सुखमिलन शर्मा,रणजीत चौधरी,रामकृष्ण चौधरी,मनोज चौधरी,राममनोहर चौधरी,रामकुबेर पासवान,केपी पासवान,सुरेन्द्र शर्मा,रामप्रकाश चौधरी,शिवप्रसाद चौधरी आदि लोग मौजूद थे।
