सिध्दार्थनगर : एसएसबी की 43वीं वाहिनी के सौजन्य से गुरुवार से बढ़नी विकासखण्ड के धनौरा मुस्तकहम गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक दिवसीय निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।इस चिकित्सा शिविर में एसएसबी के चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न गांवों के सैकड़ों महिला व पुरुषों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया एवं उन्हें निःशुल्क दवाएँ भी वितरित किया गया।इस मौके पर पशु चिकित्सक के द्वारा पशुओं का भी परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें भी औषधियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एसएसबी 43 वीं वाहिनी के सेनानायक जनार्दन प्रसाद ने कहा कि एसएसबी केवल देश की सीमाओं की ही सुरक्षा नहीं करती बल्कि सीमाक्षेत्र में सामाजिक उत्थान व रचनात्मक कार्यों को भी समय-समय पर करती रहती है।उन्होंने कहा कि "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ","स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत" जैसे कार्यक्रमों को आयोजित करके आमजनमानस को जागरुक करने का भी कार्य एसएसबी सीमाई क्षेत्रों में करती है।उन्होंने मौजूद लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि सीमाई क्षेत्र में होने वाली राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की सूचना एसएसबी को बतायें,जिससे उस पर अंकुश लगाया जा सके।इस मौके पर डिप्टी कमान्डेंट रवि खन्ना,सब ऐरिया अर्गनाइजर नीरज सिंह,धनौरा मुस्तकहम बीओपी प्रभारी उत्पल समादार, वान्द्रे बुचे,डा०अतुल,डा०शालिनी परिहार,मनोज तिवारी,आनन्द कुमार सिंह, सुरेंद्र, आर एस रावत,परवीन एसआई जितेंद्र कुशवाहा,प्रधानगण मल्हू यादव,नसीम अहमद,अब्दुल रसीद ,धनेश्वरी चौधरी,त्रिलोकी चौधरी,सलीम आदि लोग मौजूद थे।
