बस्ती के कलवारी थाना अंतर्गत रोहारी में झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश के शिकार एक व्यक्ति की जान चली गई. रामाधीन (59) पुत्र रामअचल शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे शौच के लिए खेत में गए थे. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने पैर के अंगूठे में डस लिया पैर में रस्सी बांधकर वह घर आए और परिजनों को जानकारी दी.
परिजन रामाधीन को अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़-फूंक कराने के लिए पाऊ ले गए झाड़-फूंक के दौरान ही राम अधीन बेहोश हो गए उसके बाद परिजनों ने लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. और जाँच बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. लोगों का कहना था कि अगर तत्काल उन्हें अस्पताल लाया जाता तो जान बचाई जा सकती थी अंधविश्वास के चक्कर में रामअधीन जान चली गई.
