कुशीनगर:अहिरौली क्षेत्र के मोहनपुर में रविवार को दोपहर विवाहिता ने घर मे कुंडी से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी छ: माह पूर्व मोहनपुर निवासी दिलीप से हुई थी.
अहिरौली बाजार थाना के मोहनपुर निवासी दिलीप की पत्नी पूनम रविवार की दोपहर अपने मकान के एक कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली। परिवारीजनों को जानकारी तब हुई जब दोपहर बाद मकान में पहुंचे तो कमरे फाटक अंदर से बन्द था। काफी आवाज देने के बाद कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों ने आनन फानन में दरवाजे के लाक को तोड़ा। अन्दर विवाहिता छत की कुण्डी में लगे फंदे से लटकी हुई और उसकी मौत हो गयी थी। इससे बदहवाश परिवारीजन रोने-बिलखने लगे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुशीनगर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर घटना की छानबीन मे जुट गई है.
