डुमरियागंज:प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी के पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। मामले की सूचना पुलिस को भी दे गई। लेकिन दोनों एक ही बिरादरी का होने के चलते कुछ समझदार लोगों ने हस्तक्षेप कर मंदिर मे प्रेमी जोड़े की शादी करवा कर मामले को शांत करा दिया।
भवानीगंज थाना अन्तर्गत कस्बे के निवासी एक युवक का पड़ोस के एक लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। सूचना के अनुसार लड़की के घर वाले जागरण मे शामिल होने चले गए। लड़की को घर पे अकेला देख प्रेमी घर मे घुस गया। इसी बीच लड़की के परिवार वाले घर पहुंच गए। दोनों को संदिग्ध हाल मे देख परिजन भड़क गए। उन्होने युवक को पकड कर पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची डायल-100 की टीम ने दोनो पक्षो को थाने आने को कहा। इसी दौरान आसपास के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए दोनो पक्षों से बात की। लड़के-लड़की का एक ही बिरादरी और बालिग होने का हवाला देते हुए दोनो ही परिवारों को विवाह के लिए सहमत कर लिया। बाद मे गाँव के ही दुर्गा मंदिर मे ग्रामीणों के मौजूदगी मे शादी की रस्मे निभाई गई।