केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार में जनता बदहाल व परेशान है। नोटबंदी से लोगों के आर्थिक स्थिति खराब हुई और नोट बंदी के कारण हिंदुस्तान बहुत पीछे चला गया है। और जीएसटी को सरकार यह कह कर लाई थी कि देश व जनता का फायदा होगा। लेकिन क्या फायदा हुआ है आप सबके सामने है। ऐसी से देश का नुकसान हुआ है और महगाई बढी जिससे जनता परेशान है। उक्त बातें घोसी विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व उम्मीदवार मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ।
24 अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी के अगुवाई में मायावती की रैली को सफल बनाने के लिए यह जनसभा किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में समाज का हर आदमी डर के माहौल म में है। इन्होंने मुसलमानों और दलितो को मुखातिब करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। बल्कि वो मुसलमानों और दलितो दोनों के खिलाफ है। भारतीय जनता पार्टी तंज करते हुए कहा कि आज देश के कोने-कोने से ट्रेन हादसा और ट्रेन की पटरियां खराब होने की सूचना रही है। तो ऐसे में बुलेट ट्रेन कहां तक सही है। आम आदमी को रोजी रोटी मकान की आवश्यकता है। और सरकार दूसरी बेमतलब की बातों में लोगों को उल्झा रही है। प्रधानमंत्री देश को तरक्की नहीं दे रहे हैं बल्कि देश को पीछे की तरफ ले जा रहे हैं इसलिए इस सरकार के काले कारनामे को लोगों को बताने की जरूरत है।
इन्होंने अंत में कहा कि बहुजन समाज पार्टी गरीबों कमजोर की पार्टी है और जब जब बीएसपी को यूपी मे सरकार बनाने का मौका मिला है। तब तब प्रदेश में शांति का माहौल बना है। इसलिए बीएसपी को मजबूत करने की जरूरत है। 24 अक्टूबर को रानी के सराय चेक पोस्ट पर बीएसपी की एक महारैली है जिसको एक ऐतिहासिक रैली बनाना है और बड़े पैमाने पर पहुंचना है।