विकासखंड बढ़नी के मुजहना गांव में शनिवार को पायोनियर शंकर धान की तरफ से फसल प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने क्षेत्र के किसानों को समुचित और सही मात्रा में उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी। कार्यशाला में अच्छा पैदावार करने वाली किसानों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिजनेस मैनेजर विनीत मोहन ने बताया कि नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में किसान जिंक का प्रयोग कम करते हैं। जिसका असर पैदावार पर पड़ता है। किसानों को सबसे पहले अपने खेत का मृदा परीक्षण करना ही चाहिए। मृदा परीक्षण का सबसे अधिक लाभ होगा कि खेत में किस पोषक तत्व की कमी है उसकी जानकारी हो जाएगी और फसल बोने के पहले ही उस की पूर्ति कर लेंगे। धान की फसल को बिमारियों और कीटो से बचाव के बारे में जानकारी दी। बढ़नी एमडीआर अफजल हुसैन किसानों को एक एकड़ मे तीस कुन्टल धान पैदा करने की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधान शिवपूजन यादव अनवारूउल्ला, शिव बालक, बुद्धि सागर, लालू जमाल अहमद, अयोध्या आदि किसानों मौजूद रहे