हियुवा कार्यकर्ताओं का दायित्व केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं को आमजनमानस में बताने का है।जिसे वह मेहनत करके पूरा करें।
उक्त बातें हिन्दु युवा वाहिनी के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह ने कहा।वह बढ़नी ब्लाक के ढ़ेबरुआ और घरुवार न्याय पंचायत के हियुवा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं से ही संगठन मजबूत होता है।हियुवा संगठन की मजबूती से ही समाज मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि हियुवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन को ग्रामस्तर तक विस्तार करने का प्रयास करना होगा।
ढ़ेबरुआ न्याय पंचायत की बैठक हनुमान मंदिर ढ़ेबरुआ गांव में तथा घरुवार न्याय पंचायत की बैठक बैरिहवा पंचायत भवन परिसर में हुआ।बैठक को बढ़नी ब्लाक अध्यक्ष सुग्रीम चौधरी,ब्लाक महामंत्री अजय प्रताप यादव,ब्लाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवकुश गौड़ ने भी संबोधित किया।ढ़ेबरुआ न्याय पंचायत की बैठक की अध्यक्षता वीरपाल सिंह तथा घरुवार न्याय पंचायत की बैठक की अध्यक्षता गौरी शंकर मौर्या ने किया।दोनों बैठकों का संचालन घरुवार न्याय पंचायत अध्यक्ष मनीराम यादव ने किया।
इस मौके पर संजय सिंह,देवकी नन्दन यादव,बृजेश अग्रहरि,उमेश कुमार,विन्ध्याचल गौतम,बंशू मौर्या,रामनिवास गौतम,माया प्रसाद अग्रहरि,मंगनीराम गुप्ता,विनोद गौड़,रामकुमार यादव,नरसिंह शर्मा,सुबाष गौतम,रामशंकर,मदन शर्मा,अमन सिंह,पूर्णमासी गुप्ता,संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

