सिद्धार्थनगर:त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरिहवा में सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के समय वह बिजली के खम्भे पर लगे जाली से अपना केबल उतार रहा था।
सूचना के मुताबिक झगड़िहवा गांव के रहने वाले राकेश कुमार 28 गांव में ही टेंट की दुकान चलाता था। वर्तमान में उसके टेंट की बुकिंग गांव में चल रहे लक्ष्मी पूजा मे थी। सोमवार को वह बैरिहवा गांव में बिजली के खंबे पर लगी जाली में लगाए गए केबल को उतार रहा था। खंम्भे से केबल को खींचते समय अचानक केबल बिजली के हाई टेंशन तार से सट गया। हादसे के समय बिजली थी इससे उसे जोर का झटका लगा और वह दूर जाकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस न् शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।