देवरिया तरकुलवा थाना अंतर्गत पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम पर मनबढ़ो ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस वालों को पीटा और साथ ही उनकी वर्दी फाड़ डाली। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना के मुताबिक थाना क्षेत्र के पगरा खुशी निवासी पूजन गौड़ का बेटा कैलाश कुमार सुबह अपना शीशम का पेड़ काट रहा था। पिता पूजन गौड में इसका विरोध किया तो बाप बेटे में विवाद शरू हो गया। पिता ने पेड़ काटने की सूचना ग्राम प्रधान को दे दी। तो उन्होंने डायल 100 को सूचना दे दिया
डायल 100 की गाड़ी से एसीपी प्रमोद श्रीवास्तव, सहनवाज आलम सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को दखे कैलाश के घर के एक दर्जन से अधिक महिला पुरुषों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरो ने मारपीट कर पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी। जीप का शीशा तोड़ दिया इसकी सूचना मिलते ही तरकुलवा के थानेदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को देखते ही कैलीश व उसका बेटा मौके से फरार हो गया। घर मौजूद अन्य चार लोगों को पुलिस ने हिरासत मे लेकर मामले की जाँच मे जुट गई है।