![]() |
| Airtel का धामकेदार आफर |
जियो के आने के बाद शुरू हुआ डाटा वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टेलीकाम कम्पनियाँ रोज नए-नए आफर के साथ उपभोक्ताओं को रिझाने में लगी हैं जिसका सबसे ज्यादा फायदा आम आदमी को होता नजर आ रहा है।
ताजा मामला देश की दिग्गज कम्पनी Airtel से जुड़ा हुआ है। जिसने अपने उपभोक्ताओं को 7 जीबी डाटा देने का प्लान बनाया है हालांकि यह सेवाए सिर्फ उन्ही लोगो के लिए है जो Airtel की पोस्टपेड सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। यदि आप Airtel की प्रीपेड सेवा का इस्तेमाल करते हैं। तब भी आप इस आफर का लाभ उठा सकते है लेकिन यह लाभ कुछ GB तक सीमित रहेगा।
एयरटेल के जारी अधिसूचना के मुताबिक अगर आप एयरटेल के लाइव टीवी एप्लीकेशन को डाउनलोड करते हैं और उस पर अपना एयरटेल नम्बर रजिस्टर्ड करते हैं तो एयरटेल आपको 6 महीने तक प्रतिमाह आपको 10 जीबी डाटा प्रदान करेगा

