अनवर शाह
बर्डपुर । सिद्धार्थ नगर
चिल्हिया थाना अन्तर्गत ग्राम पल्टा देवी मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे क्षेत्र से मूर्ति विसर्जन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी। श्रद्धालु जय माता दी के नारे लगाते हुए श्रद्धा से झूम रहे थे।
विदित हो की पूरे क्षेत्र से हजारों की तादाद मे श्रद्धालु हर वर्ष भक्ति गानों पर झूमते हुये मां दुर्गा जी के गगनभेदी नारों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिये पल्टा देवी मन्दिर परिसर मे स्थित पोखरे पर आते हैं। यहां पर मुसहरी, मुसहरवा, मंझरिया, गौरा पल्टा देवी चिल्हिया, धुसुरी कटया, मुडिली दत्तपुर आदि तमाम जगहों की मूर्तियों का विसर्जन पल्टा देवी में स्थित महाभारत कालिन पोखरे मे होता है ।तत्पश्चात लोग मां पल्टा देवी के दर्शन करके आशिर्वाद प्राप्त करते हैं।
थानाध्यक्ष महोदय के साथ पुलिस फोर्स व 100 नम्बर की मौजूदगी शांतिपूर्वक ढ़ंग से मूर्ति विसर्जन हुआ।