अनिल कुमार अग्रहरी-सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र मे आई भीषण बाढ़ के बाद अपना सबकुछ गवाँ चुके गरीब किसानों की मदद के लिए समाजसेवी अनुपंम शुक्ला सामने आए। उन्होने बाढ़ पीडितों मे राहत सामग्री बाँटकर उनकी मदद की।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा बभनी, नगपरा, गायघाट,पकड़िहवाँ,नजरगड़वा आदि गाँवो मे सामजसेवी अनुपंम शुक्ला द्वारा राहत सामग्री बाँटी गई।औदही कला सिद्धार्थनगर के रहने वाले अनुपंम शुक्ला पहले भी सामजिक कार्यो मे अपना बेहतर योगदान दे चुके है। उन्होने रविवार को बाढ़ पीडितों मे राहत सामग्री बाँटकर पीडितों को राहत देने का प्रयास किया है।

