सिद्धार्थनगर नदियों मे अचानक जलस्तर बढने से दो लोगों की मौत हो गई। ढेबरूआ मे सिकरी नाले मे नहाते समय एक लडके की मौत हो गई। वहीं त्रिलोकपुर मे चरवाहा तेज बहाव मे बह गया। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नही चल सका। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के नवडीह कठेला जनूबी अब्दुल जब्बार का 15 वर्षीय बेटे सोनू की सिकरी नाले मे डूबने से मौत हो गई।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी धनई गदाखउवा भैंस चराने गया थे, बढता जलस्तर देख धनई तैर कर वापस आने लगे लेकिन वह तेज धार मे बह गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
तेज बारिश के कारण आई बाढ और बहाव से उफनाई नदी से व्यक्ति की जान चली गई। घटना जोगिया थाना क्षेत्र के जोगमाया मंदिर के पास की है। काफी खोजबीन के बाद डूबे व्यक्ति का शव नही मिला। जोगिया निवासी अखिलेष पांडे 45 समान लेने जा रहा था. मार्ग पर करीब तीन फीट पानी बह रहा था जिससे उसका पैर फिसल गया और वह पानी मे बह गया।

