जिले मे बाढ़ से हालत बेकाबू हो गए हैं। बुधवार बलरामपुर मे बूढी राप्ती नदी पर बना दलपतपुर-परसोहना बाँध टूटने से इटवा शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के सैकडों गाँव मे अफरा तफरी मच गई। बूढी राप्ती का जलस्तर लाल निशान से तीन मीटर ऊपर पहुचा। बूढी राप्ती नदी एक प्रति घंटे एक सेन्टीमीटर की रफ्तार से बढ रही है। बढ़नी ब्लाक के कई गाँवो मे तबाही जैसी स्थिति हैै। ताजा जानकारी के मुताबिक भैसाही बाँध टूटने के कगार पर है वही खैरी ऊर्फ झुंगहवा का कटान भी काफी जर्जर होता जा रहा है।
जिले मे पिछले 48 घंटे से हालात और भयानक हो गए हैं। नेपाल से लगातार पानी आने के कारण नदियाँ तांडव मचा रही है। जानकारों की माने तो 1998 मे ऐसी बाढ़ आई थी। तब भारी तबाही मची थी। इस बार भी हालात ठीक वैसे ही बन रहें हैं। बुधवार को नौगड-बर्डपुर मार्ग पर पानी चड गया। पुराना नौगढ कस्बा तलाब बन चुका है। उस्का बाजार मे एक फीट पानी चल रहा है। जोगिया कोतवाली मे पानी घुस चुका है। बाढ़ की तबाही के बीच मंगलवार को शोहरतगढ विधायक अमर सिंह, डीएम कुणाल सिलकू और एसपी ने राहत बचाव कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।

