अनिल अग्रहरी तुलसियापुर
सिद्धार्थनगर:तुलसियापुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। आए दिन बैंको मे अपराधी लूट जैसी घटनाएं सुनने को मिलती है बावजूद इसके सिद्धार्थनगर के इस बैंक मे तैनात पुलिसकर्मी राइफल लिए खर्राटे मार रहे हैं।
जिनके कंधो पर सुरक्षा का जिम्मा हो और वह इस कदर नींद भरी झपकियाँ ले रहा हो ऐसे सुरक्षाकर्मियों से बैंक की सुरक्षा की उम्मीद कैसे करे। तुलसियापुर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया मे ढेबरूआ थाना मे तैनात पुलिसकर्मी रामकुमार पासवान की ड्युटी लगी थी। लेकिन जनाब ड्यूटी के दौरान सोते पाए गए। ऐसे मे बैंक मे कौन आया कौन गया उन्हे कुछ पता नहीं। यदि कोई अपराधी बैंक मे प्रवेश कर जाए तो नींद मे डूबे सुरक्षाकर्मी को कुछ पता ही नही चल पायेगा तो वह बैंक की सुरक्षा किया करेगा।

