बाढ़ पीडितों मे राशन किट दिलवाने के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। जिसे लेकर कुछ गाँवों मे विवाद भी हो गया है।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मटियार ऊर्फ भुतहवाँ मे राशन किट को लेकर दो पक्षो मे विवाद हो गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि लेखपाल सर्वे लिस्ट से नाम हटाकर कुछ अतिरिक्त लोगों को लाभ देने का प्रयास कर रहें है।इसी मामले को लेकर लेखपाल मो. हसन शमीम ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई। गुरूवार को ढेबरूआ थाना अध्यछ खुद मटियार ऊर्फ भुतहवाँ पहुचे लेकिन लेखपाल के ना आने से राहत सामग्री नहीं बट सकी। वही तालकुण्डा ग्रामसभा मे राशन किट बाँटने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है।

