पीस पार्टी के राष्ट्ीय अध्यछ डा. मोहम्मद अय्यूब जेल से रिहा होने के बाद पहली बार गाडियों के लम्बे काफिले के साथ खलीलाबाद पहुचें। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही अय्यूब छूट गया, दुशमन का घमंड टूट गया जैसे नारे भी लगाए गए। इसी दौरान मगहर के कस्बा के नौदरिया पुल पर उन्हे फूल मलाओं से लाद दिया गया। उसके बाद वह मगहर आए जहाँ लोगों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद डा अय्यूब खलीलाबाद आए जहाँ बाईपास पर भी नारों और फूलो के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर उन्होने कहा कि जेल जाने से और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से मेरा साहस खत्म नहीं हुआ बल्कि मेरा साहस और बढ़ गया है जिसके लिए मैं पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूँ। उन्होने आगे कहा कि एमआईएम के नेता मोहम्मद ताबिस खाँ ने लड़की से सैकड़ो बार बात की थी। जिसकी काल विवरण जाँच अधिकारी के पास मौजूद है। जिसकी जाँच हो रही है और समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्यवाई करायी जाएगी।
