शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र मे दस दिनो तक बाढ़ के पानी से घिरे रहने के बाद भी पीडितों को राहत सामग्री की बात तो दूर एक लीटर केरोसीन भी नसीब नही हो रहा है। जिससे बाढ़ मे अपना सबकुछ गवा चुके लोगों को ढ़िबरी की रोशनी भी नही नसीब हो रही है।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद, तौलिहवाँ, बसहिया, तालकुंडा और खैरी ऊर्फ झुंगहवा आदि दर्जनों गाँव अब भी बाढ़ से घिरे हुए हैं। बाढ़ मे सबकुछ तबाह होने के बाद पीडित मद्द की आस लगाए बैठे हैं लेकिन यहाँ अभी तक बाढ़ राहत सामग्री नही पहुचीं है। यही नही बाढ़ पीडितों को तत्काल केरोसीन मुहैय्या कराने का सीएम का आदेश बेअसर साबित हो रहा है।