सिद्धार्थनगर
देशवासी आजादी के सात दशक पूरे होने का जश्न मना रहें है। चारो तरफ आजादी के नारे गूंज रहे है। हर तरफ आजादी के जश्न का माहौल है। लेकिन उत्तर का सिद्धार्थनगर नगर जिला भीषण बाढ के चपेट मे है बाजूद इसके यहाँ स्वतंत्रता दिवस का जोश लोगों के अन्दर देखने को मिला. मदरसा रहमानियां पब्लिक स्कूल मे बाढ के पानी मे स्कूल बच्चों के साथ ग्रामीणो ने आजादी का जश्न मनाया।
71वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश मे जश्न का माहौल है लेकिन उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों मे भीषण बाढ़ से तबाही मची है, सिद्धार्थनगर जिला भी भीषण बाढ़ के चपेट मे हैं। बावजूद इसके यहाँ जश्ने आजादी के जोश मे कोई कमी नहीं दिखी। शोहरतगढ तहसील क्षेत्र का खैरी ऊर्फ झुंगहवा गाँव चारो तरफ बाढ के पानी से घिरा है, कई लोगों ने अपना घर छोड दिया, कुछ घर बाढ के कारण गिर गए.गाँव से बाहर जाने वाले सारे मार्गो से सम्पर्क टूट चुका है बावजूद इसके रहमानियां पब्लिक स्कूल मे आजादी का जश्न बडे जोश व खरोश से मनाया गया, बाढ के पानी मे ध्वजा रोहण किया गया और पानी मे खडे होकर स्कूली बच्चो के साथ ग्रामीणों ने राष्ट्रगान गाया। जोश के साथ लोगों ने आजादी के नारे लगाए और आजादी के लिए शहीद हुए वीरजवानों को याद किया।
रहमानियां पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक मसूद आलम ने कहा कि जब पूरी दुनिया के लोग सो रहे थे, तब ब्रिटिश शासन से जीवन और आजादी पाने के लिए भारत के लोग संघर्ष कर रहे थे। हमारा देश विविधता और एकता के लिए प्रसिद्ध है।भारतीय लोग हमेशा अपनी एकता से दुशमनो को जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होने आगे कहा कि बाढ़ के पानी मे खडे होकर हमें यह सीख मिलती है कि इस भीषण बाढ से ज्यादा जुल्म अंग्रेजों ने हमारे देशवासियों पर किया। हमें आजादी के अहमियत को समझना होगा।
इस मौके पर स्कूल के प्रबन्धक मसूद आलम, सद्दाम हुसेन,राकेश कुमार(कोटेदार), विजय बहादुर, सनी राजभर, रवि, गोपाल जी यादव, राजू पासवन, राहुल राजभर, अख्तर मसूद, नफीस चौधरी और ग्राम पंचायत की महिलाएं भी भारी तदाद मे मौजूद रही।