बलरामपुर जनपद में बूढ़ी राप्ती नदी पर बना दलपतपुर-परसोहना बांध टूट गया है।बांध के टूटने से बढ़नी ब्लाक के बचे क्षेत्र भी बाढ़ से डूब गये हैं।ढ़ेबरुआ-बेवा स्टेट हाईवे पर झकहिया के पास दो से चार फुट पानी बह रहा है।बाढ़ के पानी के कारण बिगौवा नाले से नजरगढ़वा,बिगौवा से पथरदेईया,पकड़िहवा गांव जाने वाले मार्ग पर कमर भर पानी बह रहा है।पकड़िवा,नजरगढ़वा,खजुरिया शर्की के विश्वकर्मा डीह,पथरदेईया,नन्दनगर,
गुलरगेजवा,अकरहरा आदि गांवों में बाढ का पानी घरों में घुस रहा है।इन गांवों में बने सैकड़ों तालाबों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण करोड़ों की मछलियां बह गयी हैं
गुलरगेजवा,अकरहरा आदि गांवों में बाढ का पानी घरों में घुस रहा है।इन गांवों में बने सैकड़ों तालाबों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण करोड़ों की मछलियां बह गयी हैं