राप्ती नदी पर बना जमींदारी बाँध टूटा मची भीषण तबाही। आज दोपहर को ही बाँध टूट ग़या जिससे दर्जनों गाँवो मे कोहराम मच गया। लोग गाँव छोड कर सुरक्षित स्थानो पर भागने लगे।
लगभग 12 बजे बांसी टाउन के पास पिपरहिया बाँध टूट गया। जिससे दर्जनों गाँव भीषण बाढ़ के चपेट मे आ गए। इस बांध के कटने से लगभग 70 गांव बुरी तरह प्रभावित होगे।
बांसी राजा के महल के सामने भी बांध मे रिसाव हो रहा था लेकिन प्रशासन ने कड़ी मेहनत कर महल को बचा लिया। दूसरी तरफ भी बांध पर रिसाव हो रहा था लेकिन उसके सामने प्रजा थी इसलिए प्रशासन का ध्यान वहाँ नही गया।

