आज लगातार हो रही बारिश से सड़क धंसने के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिस जगह सड़क पर होल दिखाई दे रहा है आज आरपार वहां सड़क का हिस्सा हल्का धंसा हुआ प्रतीत हो रहा है।
फिलहाल रोड़ का हिस्सा थोड़ा ही कटा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंदर से रोड का कुछ हिस्सा खोखला हो गया है यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो भारी वाहनों के आवागमन से सड़क का यह हिस्सा और टूट सकता है। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है।
लोगों ने संबंधित विभाग से कटाव वाले हिस्से की तत्काल जांच कराकर मरम्मत कराने और सड़क को सुरक्षित करने की मांग की है।

