डुमरियागंज: शनिवार को आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के स्वतंत्रता आंदोलन और हमारे महान शहीदों की स्मृति में आज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आसिफ़ रिज़वी एवं डुमरियागंज ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चौबे के नेतृत्व में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह चौराहे से आजादी गौरव यात्रा निकाली गई।
जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया। आज़ दिन में 11:30 बजे खोरिया रघुवीर सिंह चौराहे से पदयात्रा करते हुए कांग्रेसी निकले और झहरांव, पिपरा रामलाल, खरकट्टी चौराहा होते हुए ग्राम गंगवार पहुंचे जहां यात्रा समाप्त कर दी गई।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आसिफ़ रिज़वी ने कहा कि हिन्दू, मुसलमान, सिक्ख, इसाई सबने मिल जुलकर इस देश को आजादी दिलाई थी। यह यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की यात्रा है एवं मौजूदा सरकार द्वारा पोषित मंहगाई - बेरोज़गारी के खिलाफ हल्ला बोल है । तानाशाहों द्वारा थोपी गई मंहगाई के खिलाफ हम कांग्रेस के सिपाही अंतिम सांस तक लड़ते ।
ब्लाक कांग्रेस डुमरियागंज अध्यक्ष मुकेश चौबे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगेश्वर राय ने कहा कि इस देश को आजाद कराने में हमारे कांग्रेस के पूर्वजों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, जेल की यातनाये सहीं तब जाकर हमें आजादी मिली थी। आज़ हम उन महान स्वतन्त्रता सेनानियों को नमन करते हैं।
पदयात्रा में सच्चिदानंद पांडे, आसिफ़ रिज़वी कांग्रेस अशोक गुप्ता,जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव, फैजान सभासद तिलक राम साहनी, मोहम्मद हमजा, काजी इजहारुलहक, अबु आसिफ शाही, अकबर अली, वलीउल्लाह हाशमी, प्रभावती देवी, फारुक, राजनारायन चौबे, गुड्डू साहनी, इसरार अहमद, सलाम, रियाज अहमद, विनोद चौबे, नौशाद आहमद, इबरार अहमद, मुजम्मिल सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।