सिद्धार्थनगर:इटवा थानान्तर्गत करहिया चौराहे के निकट गुरूवार रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक इटवा थाना क्षेत्र के पिपरी बुजुर्ग का निवासी था।
सूचना के अनुसार, पिपरी बुजुर्ग निवासी 32 वर्षीय राम नगीना पुत्र अवधराम के यहां छोटे बेटे के मुंडन को लेकर खुशी का माहौल था। कई रिश्तेदार इस खुशी मे शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद राम नगीना अपने किसी रिश्तेदार को बाइक पर बैठाकर डुमरियागंज छोड़ने गया हुआ था।
गुरूवार रात अपने रिश्तेदार को डुमरियागंज छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर करहिया चौराहे के पास अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक समेत उसे रौंद दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर जुटी ग्रामीणों की मदद से एंबूलेंस के जरिए सीएचसी इटवा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में एसओ इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
राम नगीना की मौत से पत्नी सुभावती का सुहाग आधे उम्र ही उजड़ गया है। बची जिंदगी वह किसके सहारे गुजारेगी। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। दहाडे़ मार कर रो रही सुभावती रह-रह कर बेहोश हो जा रही है। होश आने पर उसकी आगे की दुनिया सूनी पड़ जा रही है।