बलरामपुर में शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे हुए एक सड़क हादसे में छ: लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार बाइक से टकराने के बाद सड़क किनारे पानी से भरे गढ्ढे में जा गिरी।
सूचना के मुताबिक, कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार होकर गोंडा से देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। कार सवार बलरामपुर थाना क्षेत्र के शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी तेज रफ्तार कार एक बाइक से टकराने के बाद सड़क किनारे पानी से भरे गढ्ढे में जा गिरी और सभी डूब गए।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला तो सभी बेहोश थे।
पुलिस ने तत्काल हादसे का शिकार हुए लोगों को बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सभी छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक ग्राम मनियाए मन्हना थाना तरबगंज, गोंडा के निवासी थे। मृतकों की पहचान शत्रुघ्न सिंह 52 वर्ष, कृष्ण कुमार सिंह 45 वर्ष, स्नेह लता 44 वर्ष, तनु 15 वर्ष, मिली 14 वर्ष तथा उत्कर्ष 12 के रूप में हुई। इस हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार लाले को गंभीर चोटें आई है।

दस रूपए को लेकर हुई हत्या, दो गिरफ्तार