सद्दाम खान
समाज को नई दिशा देने के लिए शिक्षित समाज का होना ज़रूरी -परवेज़ अहमद
सिद्धार्थनगर: इटवा तहसील क्षेत्र के कड़जहवा गांव के मदरसे पर मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित बैठक मंगलवार को संपन्न हुई।
इस बैठक में मनिहार समाज के सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर के तरक्की को लेकर चर्चा की गई।
इस बैठक के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के ( प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश) गुलाम मोहम्मद
विशिष्ट अतिथि परवेज़ अहमद (जिला अध्यक्ष)
अध्यक्षता मौलाना मुजीबुर्रहमान साहब ने की
संचालन : मौलाना इब्राहिम मनिहार ने की।
मुख्य अतिथि : गुलाम मोहम्मद ने कहा कि मनिहार वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट का उद्देश्य मनिहार बिरादरी के तरक्की व कामयाबी के लिए जागरूक कर उनके बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़कर उनकी सामाजिक आर्थिक व शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने तथा उनको संगठित करना है।
देश व समाज की युवा शक्ति ही समाज और देश प्रदेश व जिला तथा गांव को नई दिशा देने का सबसे बड़ा भूमिका निभा सकते हैं, युवा पीढ़ी चाहे तो अपने जज्बे व हिम्मत के साथ समाज में फैली बुराईयां, कुरीतियां, असमानता, अशिक्षा,, भेदभाव,अपराध, दहेज़ प्रथा आदि जैसी कलंक को जड़ से उखाड़ फेेंक सकता है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे है परवेज़ अहमद ने कहा कि इंसान को शिक्षा अंधेरे से उजाले की तरफ़ ले जाने का काम करती है, इस लिए हमें चाहिए कि दीनी तालीम के साथ साथ दुनियाबी तालीम भी अपने बच्चों और बच्चियों को दिलाएं, ऐसे में हर एक अभिभावक की जिम्मेदारी है की अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए संस्कारवान बनाना, उन्हें अच्छे बुरे बातों की समझ विकसित करवाकर हम सब अपने अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता के रंग में अपने संस्कारों, नैतिकता और बड़ों का इज्जत व सम्मान करना भूल रही है, जो कि एक चिंता का सबब बन रहा है।
एक आदर्श व सभ्य समाज बनाने के लिए हम सभी को संगठित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, जिससे समाज के भावी कर्णधार बच्चे व युवा पीढ़ी सही रास्ते पर चल कर अपने समाज, परिवार के उत्थान में मददगार साबित हो सकते हैं।
इस मौके पर क्षेत्र के अफ़ज़ल हुसैन,अनवर मनिहार, असलम, मुस्तफा मनिहार, हाजी सऊद मनिहार, जमीरउल्लाह, रफ़ी, अलीम, फारुक, सलाम, जुकुरुल्लाह, नसीब, रहीमुल्लाह, गरीबुल्लाह, इरफ़ान मनिहार आदि लगभग पचास लोग मौजूद रहे सभी ने मनिहार वेलफेयर ट्रस्ट की सदस्यता फार्म भरकर ट्रस्ट में शामिल हुए।