सद्दाम खान
पीस पार्टी के अध्यक्ष डाक्टर अय्यूब की रिहाई के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
शोहरतगढ़ : शोहरतगढ़ विधान सभा अध्यक्ष पीस पार्टी के नेता ओबैद खान व सलाम चायवाला के अगुवाई में पार्टी अध्यक्ष डॉ अय्यूब की रिहाई के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है अभी तक इस अभियान में हजारों लोगों ने हस्ताक्षर हो चुके हैं डॉ अय्यूब की रिहाई के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है।
पीस पार्टी नेता ओबैद खान और सलाम चाय वाला के मुताबिक प्रदेश सरकार के मुखिया ने आम नागरिकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के लिए आवाज उठाने पर व गोरखपुर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की मदद करने पर उन पर गम्भीर आरोप लगाकर उन्हें जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया है जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार को डॉ अय्यूब की रिहाई के लिए एक जनादेश तैयार कर रही है ।
मालूम रहे कि डा. अय्यूब कई महीने पहले प्रशासन द्धारा गिरफ्तार किये गये थे। उनपर असामाजिक वक्तव्य देने सहित तमाम आरोप हैं। इस बीच उन्होंने इस सरकार के विरोध में कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।
