सिद्धार्थनगर:मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भगवत पुर निवासिनी किरन गुप्ता पत्नी संतोष गुप्ता कि रविवार सुबह लगभग चार बजे एक विषैले सांप ने काट लिया।
घटना के समय किरन अपने खाट पर सोई हुई थी, अचानक सांप ने महिला के पैर में काट लिया,पीड़ित महिला ने जहरीले सांप के काटने पर शोर मचाया, तो पास में सोए परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सांप को घटना स्थल पर मार डाला।
महिला की हालत देख आनन- फानन में परिजनों ने पीड़ित महिला का उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया। अभी जिला मुख्यालय पहुंचने वाले थे कि रास्ते में महिला की मौत हो गई।
उक्त घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दी गई, महिला के माता- पिता भाई व रिश्तेदारों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली, और गहरा दुःख प्रकट किया।
मृतक महिला की शादी लगभग तेरह माह पूर्व हुआ था, घर लाश पहुंचने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर गहरा दुःख व्यक्त किए और परिजनों के दहांड मारकर रोते देख हर देखने वालों की नम हो गईं आखें।
अन्तिम संस्कार हेतु दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में बैठक कर पोस्ट मार्टम न कराए जाने का फ़ैसला लिया, निर्णय में मृतका का पंचनामा हुआ, लाश का अंतिम संस्कार हेतु दोनों ससुराल व मायके वालों की सहमति हुई।
इस दौरान लड़की के पिता इंदल जायसवाल, सुनील कुमार, हरिश्चंद्र व ससुर आज्ञा राम, पति- संतोष गुप्ता, राकेश कुमार , बबलू गुप्ता, कमरुज्जमा खां आदि मौजूद रहे।

