सद्दाम खान
विद्यालय को मिली हाईस्कूल व इण्टरमीडियट की मान्यता
इटवा : कठेला कोठी में चल रहे पैट्रियट एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित पैट्रियट इण्टर कालेज को हाईस्कूल व इण्टरमीडियट की मान्यता मिलने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करके विद्यालय परिवार को बधाई दी है। विद्यालय के प्रबंधक जुबैर शाह ने बताया कि उन्हें शनिवार को मान्यता का पत्र मिल गया है। विद्यालय को हाईस्कूल व इण्टरमीडियट की मान्यता मिलने पर प्रधानाचार्य सुर्य भवन, विनोद कुमार लाल ,शरीफ हसन, इंद्रजीत ,राजेश आदि ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है।
