सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ कस्बे के शिवपति महाविद्यालय छात्र नेता मोहम्मद शहजाद सिद्दीकी के फेसबुक प्रोफाइल से फोटो को एडिट व छेड़छाड़ करके आपत्तिजनक शब्द लिखकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने के मामले में मुख्यआरोपी मास्टरमाइंड कस्बे के रोहित मद्धेशिया पुत्र राजाराम को शोहरतगढ़ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अ.स.214/20 धारा 500,501 भा.द.वि. व 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करके युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के पर्यवेक्षण में छेड़छाड़ व आपत्तिजनक शब्द वायरल करने के आरोप में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रोहित मद्धेशिया को खुनवा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामाशीष यादव, रामाशंकर यादव कांस्टेबल, राकेश कुमार मौर्या कांस्टेबल आदि योगदान रहा।
आपको बताते चलें इस प्रकरण के मास्टरमाइंड रोहित ने 14 अगस्त को आपत्तिजनक पोस्ट को वायरल कर जनता का मूड बिगाड़ने की कोशिश की थी, बरहाल शोहरतगढ़ थाना अध्यक्ष रामआशीष यादव व जिले की साइबर सेल ने कड़ी मेहनत कर इस मामले की तहतक पहुंचकर इसे अंजाम तक पहुंचाया, मुख्य आरोपी रोहित मद्धेशिया को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सिद्धार्थनगर पुलिस की सक्रियता व तत्परता की चर्चाएं चारों तरफ हो रही है।