सद्दाम खान
विश्व सेवा संघ अध्यक्ष सुनील केसी के नेतृत्व में निःशुल्क काला नमक बीज किसानों को बाटा गया।
सिद्धार्थनगर के सभी ब्लॉकों में काला नमक धान बीज किसानों को मुफ्त में वितरण किया जा रहा है।उसी कड़ी में नौगढ़, उसका,बर्डपुर,जोगिया ब्लॉक के किसानों को निःशुल्क बीज वितरण किया गया।वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में काला नमक धान का चयन किया गया है।
यहाँ की मिट्टी काला नमक खेती के लिए बहुत उपयोगी है। विगत कुछ वर्षों से किसानों ने इसकी खेती करना बन्द कर दिए हैं।जिसके कारण यह धान की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।इस जनपद की पहचान इस उत्पाद से होता है।
उसकी बढ़ावा के लिए बढ़नी ब्लॉक के सबल संस्थान और विश्व सेवा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात सभी इच्छुक किसानों को वितरण किया जा रहा है। बाकी बचें ब्लाकों मे जल्द ही वितरण किया जायेगा।
आज वितरण में महफूज आलम, मोनू चौधरी,राहुल चौधरी,अमरीश जी,मनोज पासवान, कन्हैया लाल आदि कई लोग मौजूद रहे।