नव मतदाता बढ़ोत्तरी कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन बढ़नी ब्लाक के मानपुर में रविवार को हुआ।
जिसमें सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि पहली बार मतदाता बनाने के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन के साथ-साथ भाजपा ने भी अभियान चलाकर 18 वर्ष के हो चुके युवा-वर्ग को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि जो भी 18 वर्ष का हो गया हो उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए और उन्हें आगामी चुनावों में मत देने का अधिकार मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए उन्होंने बहुत सारे कार्यों को करने का काम किया है।
चाहे जनपद को देश के विभिन्न महानगरों से रेल मार्गों को जोड़ने का काम हो चाहे जिले की दो सड़कों को एनएच से जोड़ने का काम हो या मेडिकल कालेज,केन्द्रीय स्कूल हो।
इस दौरान सांसद पाल ने 26 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए चेक वितरित किया। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी ने भी संबोधित किया।
चौपाल का संचालन लोकसभा प्रभारी नर्वदेश्वरमणि त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर राजेश पाठक, बादशाह पाण्डेय,नन्दकिशोर चौधरी,देवेन्द्र पाल,मयंक शुक्ल, अनिल अग्रहरि,हरिश्चन्द्र शुक्ल,
शशि आनन्द शुक्ल,प्रताप नारायन चौधरी,सगीर चौधरी,मनोज चौबे,इन्द्र प्रताप चौधरी,प्रभात तिवारी
आदि लोग मौजूद थे।

