सिद्धार्थनगर:आर्थिक तंगी से ऊब कर मोहाना थाना अंतर्गत बर्डपुर बाजार के रहने वाला रामकुमार गुप्ता ने शनिवार को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह हुए इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
शनिवार सुबह रामकुमार अपने परिवार के साथ दवा लेने के लिए निकला था। कुछ दूर जाने के बाद रामकुमार ने पत्नी से कहा तुम रुको मैं घर से वापस आ रहा हूँ। पत्नी के घण्टों इंतज़ार के बाद रामकुमार वापस नही लौटा। काफी इंतज़ार के बाद जब पत्नी बच्चो के साथ घर वापस आई। तो देखा दरवाजा बन्द है और उसका पति फंदे से लटक रहा हैं। ये देख पत्नी बच्चें सहम गए मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। लेकिन जबतक दरवाजा खोलकर लोग अंदर जाते रामकुमार की जान निकल चुकी थी।
सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव पहुँचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकुमार अपने पीछे माँ पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड गया। घर का इकलौता कमाने वाले व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। मासूम बच्चों को रोता बिलखता देख हर कोई अपने आंसू रोक नही पाया।
रामकुमार अपने मौत के पीछे कई सवाल छोड़ गया। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह मजदूरी कर रोजी रोटी चलाता था। उसके सामने कई चुनौतियाँ थी। रहने के लिए छत का इन्तजाम नही था। बच्चों के इलाज़ की चुनौती अलग थी। दो वक्त के खाने का व्यवस्था करना उसके लिए बड़ी चुनौती थी। प्रशासन इसे सामान्य कह रहा है। लेकिन सवाल ये है की अगर सबकुछ सामान्य ही था तो रामकुमार को आत्महत्या कर जान देने का कदम क्यों उठाना पड़ा?