बलरामपुर तुलसीपुर नगर के इटवा चौराहे पर पानी का बकाया पैसा वसूलने गए एक युवक को चंद पैसों के हिसाब किताब में हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
सूचना के मुताबिक घटना शनिवार की है। तुलसीपुर थाना अंतर्गत मध्यनगरी गांव निवासी पिंटू वर्मा एक वाटर प्लांट पर काम करता था पिंटू हर दुकान से पानी का पैसा वसूलता था। शनिवार को पिंटू तुलसीपुर के इटवा चौराहे पर पानी का पैसा वसूल रहा था। वसूली के दौरान हिसाब किताब को लेकर वहीं कुछ लोगों से पिंटू का विवाद हो गया। विपक्षी चंद रुपयों के हिसाब को लेकर पिंटू को चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे।
किसी तरह पिंटू अपनी जान बचाकर खेतों की तरफ भागा खेत में बने एक मचान पर पिंटू चढ़ा और वही बेहोश हो गया काफी देर तक पिंटू के शरीर से कोई हरकत ना होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी पिंटू को लेकर सीएचसी तुलसीपुर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया।

पिंटू के बड़े भाई गुडडू वर्मा की तहरीर पर पाँच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।